Best Cibil Score For Loan: लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए, अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करे, जाने विस्तार से

क्या आप भी अपने बिजनेस के लिए या फिर किसी जरुरी काम के लिए लोन लेना चाहते है। यदि हाँ, तो आपको यह जानकारी जरूर होनी चाहिए की लोन के लिए बेस्ट सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए।

बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन को सिबिल स्कोर के आधार पर दिया जाता है। इसीलिए लोन प्राप्त करने के लिए अच्छे सिबिल स्कोर का होना बेहद आवश्यक है। यदि आप भी सिबिल स्कोर से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सिबिल स्कोर क्या है, सिबिल स्कोर कैसे चेक करते है, लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए, सिबिल स्कोर को कैसे बढ़ाए आदि के बारे में विस्तार से बताने वाले है। आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

सिबिल स्कोर क्या होता है?

अधिकांश लोगो को यह नहीं पता रहता है की सिबिल स्कोर क्या होता है। दरअसल, बैंक द्वारा ग्राहकों को जो भी लोन दिया जाता है वो सिबिल स्कोर के आधार पर ही दिया जाता है। सिबिल स्कोर कम से कम 300 होता है और अधिकतम सिबिल स्कोर 900 तक होता है।

यदि किसी व्यक्ति का सिबिल स्कोर 300 है तो वह सबसे खराब सिबिल स्कोर में गिना जाएगा और यदि किसी व्यक्ति का सिबिल स्कोर 900 है तो उसे सबसे बेस्ट सिबिल स्कोर में गिना जाएगा। यदि से आसान शब्दों में समझा जाए तो सिबिल स्कोर एक ऐसा प्रारूप होता है जिसमे हमारे वित्तीय लोन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी छुपी होती है।

लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

लोन के लिए बैंक द्वारा ग्राहकों के सिबिल स्कोर को चेक किया जाता है। पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है। इसका मतलब यह है की जब बैंक या फिर कोई भी संस्थान आपको लोन देता है तो आपको इसके लिए किसी चीज को गिरवी रखने की या किसी सिक्योरिटी को जमा कराने की जरूरत नहीं रहती है।

इसमें बैंक के लिए जोखिम भरा निवेश है। इसीलिए बैंक के द्वारा जब भी पर्सनल लोन दिया जाता है उससे पहले आवेदकों के सिबिल स्कोर को चेक किया जाता है। ताकि बैंक के द्वारा आवेदकों का मूल्यांकन किया जा सके।

अधिकांश लोगो को यह नहीं पता रहता है की लोन के लिए आवश्यक सिबिल स्कोर क्या रहना चाहिए। जानकारी के लिए बता दे की बैंक के द्वारा यह कोई निश्चित नहीं किया गया है की आवेदकों को पर्सनल लोन इस सिबिल स्कोर पर मिल जाएगा।

हालांकि, यह जरूर है की अधिकतर बैंक 750 या इससे अधिक के सिबिल स्कोर को एक अच्छा सिबिल स्कोर मानता है। इसीलिए आपका सिबिल स्कोर यदि 750 या इससे अधिक है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन कुछ बैंक 750 से कम सिबिल स्कोर पर भी लोन उपलब्ध कराती है इसीलिए यह कोई निश्चित नहीं है लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए।

आप अपने सिबिल स्कोर को लोन प्राप्त करने के लिए पहली शर्त मान सकते हो। यही है की आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो आपको अधिक से अधिक लोन मिल सकता है। इसके साथ ही आप मनपसंद भुगतान अवधि का चयन कर सकते हो।

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है?

यदि हम सिबिल स्कोर के अपडेट होने के बारे में जाने तो यह सिबिल ब्यूरो के द्वारा 30 से 45 दिनों में अपडेट किया जाता है। समय- समय पर बैंक या लोन संस्थान आपकी क्रेडिट संबंधित जानकारी को सिबिल ब्यूरो के पास भेजता है। इसमें आपके लोन की सारी जानकारी होती है।

सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाए?

लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर बेहतर हो इसके लिए आप कई तरह की बातो का ध्यान रख सकते हो और अपने सिबिल स्कोर को बढ़ा सकते हो। एक अच्छा सिबिल स्कोर होने पर आपको बेहतर ब्याज दरों के साथ क्रेडिट के लिए स्वीकृति प्राप्त हो सकने में मदद मिलेगी।

जबकि इसी के विपरीत एक खराब सिबिल स्कोर होने पर आपको लोन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका सिबिल स्कोर जितना अधिक होगा आपके लिए उतना ही बढ़िया रहने वाला है। हम आपको सिबिल स्कोर बढ़ाने के लिए कुछ जानकारी बता रहे है जिसे फॉलो कर आप भी अपना सिबिल स्कोर बेहतर कर सकते हो-

  • आप समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखते रहे।
  • समय पर आप बिलो का भुगतान करे।
  • सिबिल स्कोर को प्रभावित करने वाली त्रुटियों की पहचान करे।
  • आप क्रेडिट उपयोग कम करे।
  • आप अपनी लोन राशि का भुगतान समय पर करे।
  • एक से अधिक क्रेडिट स्कोर से बचे। कम समय में अधिक उपयोग से बचे।
  • आप 30% से कम क्रेडिट कार्ड के उपयोग का लक्ष्य रखे।

सिबिल स्कोर कैसे चेक करे?

यदि आप भी अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हो तो आप हमारे दिए गए स्टेप के माध्यम से आसानी से सिबिल स्कोर चेक करे सकते हो। जो की निम्न है-

  • सबसे पहले आपको सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • यहाँ पर आने के बाद आपको क्रेडिट रिपोर्ट प्रोडक्ट्स के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • आपको अपना निःशुल्क वार्षिक सिबिल स्कोर प्राप्त करने के लिए फ्री सिबिल स्कोर के ऑप्शन पर क्लीक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ पर आपको Get Your Cibil Score के ऑप्शन पर क्लीक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लेना है।
  • आपको अपनी आईडी प्रूफ चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना पिन कोड, जन्म तिथि और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना है।
  • दर्ज करने के बाद आपको Accept and Continue के विकल्प पर क्लीक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
  • आपको इस ओटीपी को दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आपको गो टू डैश्बोर्ड सेलेक्ट कर लेना है और अपना सिबिल स्कोर चेक कर लेना है।
error: Content is protected !!